तमंचा-कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार: बाइक सीज

जसवंतनगर,इटावा। एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन तथा सीओ आयुषी सिंह के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। साथ ही उसके कब्जे से मिली मोटरसाइकिल के अभिलेख न मिलने पर उसे सीज कर दिया गया।

रविवार रात थानाध्यक्ष कमल भाटी के निर्देशन में पुलिस टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भैसान मोड़-छिमारा रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान नगर की ओर से आ रहे एक संदिग्ध बाइक सवार को रोककर उसकी तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक अवैध देशी तमंचा .315 बोर और दो जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद किए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बृजेन्द्र उर्फ बल्ले पुत्र कृपाल सिंह निवासी ग्राम नवलपुरा, थाना सैफई बताया।

थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि आरोपी के कब्जे से बरामद हीरो एक्सट्रीम 160 सीसी बाइक के अभिलेख मौके पर प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिस पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा-207 के तहत वाहन को सीज कर दिया गया। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध पूर्व में हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में भी मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक ललित किशोर चतुर्वेदी, कांस्टेबल सनोज कुमार, जालंधर सिंह तथा चालक कांस्टेबल सुशील कुमार शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button