प्रशासन ने सरकारी चकरोड कराया कब्जामुक्त

तीस बर्षों से चकरोड पर चला था अवैध कब्जा

भरथना,इटावा। भरथना तहसील क्षेत्र के ग्राम नगला खरगजीत मौजा भोली में शासन के आदेश पर भरथना की उपजिलाधिकारी काव्या सी के निर्देश और तहसीलदार दिलीप कुमार के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग की टीम ने भारी पुलिस बल टीम के सहयोग से शुक्रवार को नगला खरगजीत और नगला भगत के दर्जनों ग्रामीणों की मौजूदगी में जेसीबी मशीन के सहयोग नगला खरगजीत से 15 कड़ियाँ चौड़ा और करीब 500 मीटर लम्बा नगला भगत तक चकरोड कब्जामुक्त करा दिया।

कब्जामुक्त करने के दौरान मौजूद राजस्व विभाग के लेखपाल प्रवीण श्रीवास्तव और गणेश दत्त ने बताया उक्त प्रकरण पिछले 30 वर्षों से अधिक समय का पुराना चला आ रहा है। प्रशासन ने उक्त चकरोड को कब्जा मुक्त कराने के लिए कई नामजद कब्जेदारों को नोटिस देकर सचेत किया जाता रहा, लेकिन कब्जेदारों ने उक्त चकरोड की भूमि से अपना कब्जा नहीं छोड़ा जिस पर गांव निवासी कृषक सर्वेंद्र सिंह पुत्र स्व.नरसिंह यादव की तमाम शिकायतों पर शासन ने उक्त प्रकरण को पुनः संज्ञान लेकर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। जिसके निर्देश पर चकरोड को कब्जा मुक्त कराया गया है।

चकरोड कब्जामुक्त की कार्रवाई के दौरान लेखपाल प्रवीण श्रीवास्तव,गणेश दत्त, उपनिरीक्षक रामोतार यादव,राम सिंह,सिपाही विशाल,अमित कुमार, महिला सिपाही कविता यादव,यामिनी वर्मा, शिकायतकर्ता सर्बेंद्र सिंह, राजवीर सिंह यादव, दिवान सिंह,रघुवीर सिंह, गिरेंद्र सिंह,महावीर सिंह, जयवीर सिंह उर्फ मंत्री, महेश चंद यादव सहित कई दर्जन ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button