मन्दिर-होलिका की भूमि पर दबंगों ने किया अवैध कब्जा: आरोप

आक्रोशित ग्रामीण ने किया विरोध प्रदर्शन

ऊसराहार,इटावा। ताखा तहसील क्षेत्र के कस्बा ऊसराहार में ग्रामीणों ने भूमि माफियाओं पर गमां देवी मन्दिर और होलिका की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि दशकों से मौजा मौहरी के गाटा संख्या 41 में खाद के खड्डे अंकित है। उसी जगह पर गमा देवी का थान मन्दिर और होलिका दहन स्थल बना हुआ है। जिस पर नामजदों गमा देवी मन्दिर और होलिका स्थल की भूमि पर अवैध तरीके से खम्भे गाड़ कर कब्जा किया है।

वहीं कस्बा निवासी ग्रामीण चंदन गुप्ता,जगदीश चक्रवर्ती,सत्यवीर,अन्नू दुवे, जगदीश दुवे,अनुज, सुशीला,कप्तान सिंह का आरोप है कि नामजदों द्वारा गमा देवी थान मन्दिर और होलिका स्थल पर अधिकारियों से सांठ-गांठ कर नाम-तौल के नाम पर अवैध तरीके से कब्जा कर लिया है।

वही अवैध कब्जे को लेकर जब ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू किया तो पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई,और ग्रामीणों को शांत करा कर तहसील जाकर एसडीएम ताखा को अपनी बात कहने के लिए कहा।

आक्रोशित दर्जनों ग्रामीणों ने तहसील पहुंच कर अवैध कब्जा को लेकर एसडीएम ताखा को ज्ञापन सौंप कर उक्त भूमि को कब्जा मुक्त कराए जाने की मांग की है।

ग्रामीण अन्नू दुवे का आरोप है कि ग्राम हरदौल,गमादेवी थान मन्दिर और होलिका दहन पर अवैध कब्जा हो रहा है, जिसका प्रार्थना पत्र एसडीएम और तहसीलदार को सौंपा है।

Related Articles

Back to top button