बस्तेपुर की सड़कों का होगा सर्वांगीण विकास : शत्रोहन सोनकर

महेश श्रीवास्वत की तरफ से आयोजित भंडारे में पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष ने की घोषणा

रायबरेली। ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलवार को शहर के बस्तेपुर में विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। स्थानीय निवासी महेश श्रीवास्तव की तरफ से आयोजित विशाल भण्डारे में पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने एक बार फिर से सड़कों का विकास करने की बात कही।

नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कि मोहल्ले का सर्वांगीण विकास करना हमारी प्राथमिकता में हैं और बजट को पास कराकर यहां की सड़कों को बनवाया जाएगा। ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलवार को बस्तेपुर में विशाल भण्डारे का आयोजन हुआ।मंगलवार सुबह शुभ मुहूर्त में बजरंगबली की प्रतिमा के समक्ष विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। हनुमान चालीसा का पाठ और महाआरती के बाद प्रभु को बूँदी पूड़ी-सब्जी का भोग लगाया गया।

इसके उपरांत आयोजक महेश श्रीवास्तव ने अपने परिवार के साथ में राहगीरों को प्रसाद वितरित कर भंडारे का विधिवत शुभारंभ किया। दोपहर होते-होते भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। टेंट के नीचे सजे बर्तनों से कार्यकर्ता पूरी लगन और सेवा भाव के साथ लोगों को गरमा-गरम पूड़ी, सब्जी, बूंदी और आम परोस रहे थे। भंडारे की व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए स्थानीय लोग मौजूद रहे।

इस मौके पर पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष शत्रोहन सोनकर ने कहा कि बस्तेपुर में जहां पर भी सड़के खराब हो गई है वहां पर जल्द ही सड़कों का निर्माण कार्य कराया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही बजट पास कराकर सड़कों को बेहतरीन बनवाया जाएगा। इस मौके आयोजित भंडारे प्रमुख सहयोगी राम आधार कुशवाहा, संदीप यादव सोनू, गोविंद मौर्य, अभिषेक मिश्रा, शिव करन मौर्य, करुणेन्द्र सिंह बॉबी, महेंद्र तिवारी, गोलू, पवन श्रीवास्तव, शिल्पा श्रीवास्तव, शिखा श्रीवास्तव, रीना यादव, राजवीर यादव, आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button