छात्रा पूजा बनीं गोरखपुर के एम्स नर्सिंग अधिकारी

चौ.सुघर सिंह नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज की पूजा कश्यप थी छात्र

जसवंतनगर,इटावा। चौ.सुघर सिंह नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज की छात्रा रही पूजा कश्यप ने राष्ट्रीय स्तर की नर्सिंग भर्ती परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स),गोरखपुर में नर्सिंग अधिकारी पद पर चयनित होकर संस्थान एवं क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। पूजा कश्यप की इस उपलब्धि पर कॉलेज परिवार में हर्ष का माहौल है।

संस्था के प्रबंध निदेशक अनुज मोंटी यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पूजा की सफलता उनके कठिन परिश्रम,लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की उपलब्धियां ही किसी भी शैक्षणिक संस्थान की वास्तविक पहचान होती हैं और पूजा ने संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है।

संस्था की निदेशक डॉ. रीमा मंडल ने पूजा कश्यप को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनकी मेहनत,अनुशासन और समर्पण का प्रतिफल है।कॉलेज के प्राचार्य,शिक्षकों एवं समस्त कर्मचारियों ने भी पूजा कश्यप को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि पूजा की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है तथा यह सिद्ध करती है कि निरंतर प्रयास और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।अपनी सफलता पर पूजा कश्यप ने अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं चौ. सुघर सिंह नर्सिंग एवं पैरामेडिकल कॉलेज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान से प्राप्त शिक्षा,प्रशिक्षण और मार्गदर्शन ने उन्हें यह मुकाम मिला।

Related Articles

Back to top button