दो बाइकों की टक्कर में महिला सहित तीन घायल

बलरई-भदान मार्ग पर हुआ हादसा

जसवंतनगर,इटावा। बलरई थाना क्षेत्र के बलरई-भदान मार्ग पर स्थित तिजोरा चौराहे के पास सोमवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सोमवार दोपहर को थाना क्षेत्र के तिजोरा चौराहे के पास स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सवार विजय सिंह पुत्र अतर सिंह निवासी कौरारी खेड़ा, थाना नगला खंगर,जनपद फिरोजाबाद तथा पैशन मोटरसाइकिल पर सवार संगम पाठक पुत्र रामप्रकाश 54 और बीना शर्मा पत्नी संगम पाठक 50।निवासी ग्राम गदोखर थाना नगला खंगर हाल निवासी विजय नगर,थाना फ्रेंड्स कॉलोनी,इटावा की बाइक आमने-सामने टकरा गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहाँ चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर तीनों को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

Related Articles

Back to top button