विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता में बरखंडी विद्यापीठ के छात्र कार्तिक ने जीता पहला स्थान, जिला स्तर पर करेंगे प्रतिनिधित्व

शिवगढ़, रायबरेली। क्षेत्र के श्री बरखंडी विद्यापीठ इंटर कॉलेज में पर्यटन सेवा पखवाड़े के तहत विकसित भारत विषय पर ब्लॉक स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में चार विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया। श्री बरखंडी विद्यापीठ इंटर कॉलेज के कक्षा 11 के छात्र कार्तिक ने प्रथम स्थान हासिल किया।

प्रतिभागी विद्यालयों में श्री बरखंडी विद्यापीठ इंटर कॉलेज शिवगढ़, राजकीय बालिका हाई स्कूल ओसाह, राजकीय इंटर कॉलेज अछई और जनता इंटर कॉलेज गूढ़ा शामिल रहे। राजकीय बालिका हाई स्कूल ओसाह की प्रधानाचार्य को प्रतियोगिता की नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। निर्णायक मंडल में श्री बरखंडी विद्यापीठ के कला शिक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव और कुलदीप कुमार को शामिल किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार गुप्ता ने बताया कि विजेता कार्तिक 26 सितंबर 2025 को होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शिवगढ़ ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव के निर्देश और जिला अधिकारी रायबरेली के मार्गदर्शन में आयोजित सेवा पखवाड़े का हिस्सा है। सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलेगा।

Related Articles

Back to top button