भाजपा नेता ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
कहा कि डबल इंजन सरकार ने विकास और सुशासन की नई मिसाल की कायम

जसवंतनगर,इटावा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार में भाजपा सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा सरकार की उपलब्धियां को लेकर रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य ने नगर बाजार के दुकानदारों व्यापारियों,साधु संतों और आम जनमानस से जनसंपर्क किया। भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियों की पंपलेट देते हुए व उनको गिनाते हुए पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य ने कहा कि डबल इंजन सरकार ने विकास, सुशासन और सुरक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है। देश में आधुनिक एक्सप्रेसवे, वंदे भारत ट्रेनें,डिजिटल इंडिया,आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। वही उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून व्यवस्था, निवेश, रोजगार में नई पहचान बनाई है। प्रदेश में एक्सप्रेसवे, मेडिकल कॉलेज,एयरपोर्ट,मेट्रो परियोजनाएं,निवेश शिखर सम्मेलन और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश को विकास में नई गति मिली है। उत्तर प्रदेश विकास के पथ पर लगातार अग्रसर है।जनसंपर्क के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय बिंदू यादव, विवेक गुप्ता,श्रेयस मिश्रा, दीपक धाकरे सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता साथ रहे।



