लापरवाही: ट्रक पलटने से बचा, बड़ा हदसा टला

सीएनजी कंपनी की लापरवाही आई सामने

जसवंतनगर,इटावा। हाईवे किनारे सीएनजी कंपनी की लापरवाही से एक ट्रक पलटने की स्थिति में पहुंच गया।

नौगांव निवासी अजीत कुमार अपनी ट्रक लेकर हाईवे किनारे स्थित प्रियांशी ढाबा पर खाना खाने हेतु पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि हाईवे किनारे एक सीएनजी कंपनी द्वारा कुछ दिनों पहले पाइपलाइन डालने के लिए गहरे गड्ढे खुदवाकर उन्हें केवल हल्की मिट्टी से भर दिया गया था।

जैसे ही ट्रक के पहिए उस जगह पर आए, मिट्टी धँस गई और ट्रक एक ओर झुककर पलटने की स्थिति में आ गया। चालक ने किसी तरह लकड़ी की बल्लियों के सहारे लगाकर ट्रक को रोक रखा था। पलटने पर शौचालय को भी नुकसान हो सकता था।

चालक ने बताया कि पुलिस को सूचना देने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया और कंपनी प्रतिनिधियों को बुलाने की कोशिश की थी। बाद में कंपनी की ओर से पहुंची हाइड्रा मशीन के चालक ने सुविधाशुल्क लेकर ट्रक को बाहर निकलवाया। स्थानीय लोगों में सीएनजी कंपनी की लापरवाही को लेकर नाराजगी देखी जा रही है।

वहीं ढाबा संचालक सुखवीर ने बताया कि इसी स्थान पर हाईवे अथॉरिटी का एक शौचालय भी बना हुआ है,जहां यह ट्रक फँसा था। दो अन्य वाहन भी पहले इसी तरह यहाँ फँस चुके हैं, जिन्हें बड़ी मशक्कत से निकलवाया गया था। इस संबंध में हाईवे हेल्पलाइन नंबर पर भी सूचना दी गई है।

Related Articles

Back to top button