ऊसराहार के खेत में पड़ा मिला होमगार्ड का शव

ताखा तहसील में तैनात मृतक होमगार्ड के पास पड़ा मिला सल्फास का पैकेट

ऊसराहार,इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक होमगार्ड जवान का शव खेत के पास पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान विश्राम सिंह 57 बर्ष पुत्र स्व.बनवारी सिंह,निवासी ग्राम रुद्रपुर, ऊसराहार के रूप में हुई है। मृतक होमगार्ड वर्तमान में ताखा तहसील में होमगार्ड के पद पर तैनात था।

जानकारी के अनुसार, विश्राम सिंह बुधवार शाम से ही घर से लापता था, गुरुवार सुबह नगला लालमन-टाडेहार गांव के बीच खेत के पास ग्रामीणों ने एक शव पड़ा देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराई और परिजनों को सूचना दी।

पुलिस के अनुसार शव के पास पॉयजन सल्फास का खाली पैकेट पड़ा मिला है। प्रारंभिक जांच में मामला विषैका पदार्थ के सेवन से मौत का प्रतीत हो रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद के चलते मानसिक तनाव में था जिसके कारण बुधवार शाम घर से वह निकल गया था।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

थानाध्यक्ष ऊसराहार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है और कानून-व्यवस्था संबंधी कोई समस्या नहीं है। घटना से मृतक होमगार्ड के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Related Articles

Back to top button