भरथना में जैन धर्म गुरू का पद बिहार 13 को होगा
जैन धर्म गुरु के साथ दो दर्जन से अधिक दिगम्बर आचार्य-सैकड़ों धर्मार्थी होंगे पद बिहार में शामिल

भरथना,इटावा। जैन धर्म गुरू आचार्य 108 विशुद्ध सागर जी महाराज अपने दो दर्जन से अधिक दिगम्बर आचार्यों के साथ पद बिहार करते हुए आगामी 13 जून,को प्रातः 7 बजे भरथना पहुँचेगें। जहाँ समाज के सैकडों लोगों द्वारा उनका भव्य स्वागत सम्मान व नगर भ्रमण के साथ गुरू आचार्य जी बालूगंज अभिनव टॉकीज के सामने प्रवचन सभा को संबोधित करेगें।
उक्त आशय की जानकारी श्री दिगम्बर जैन नवयुवक मण्डल कमेटी भरथना के अध्यक्ष नरेश जैन व मंत्री प्रमोद जैन व व्यवस्थापक रिंकू जैन ने संयुक्त रूप से देते हुए बताया कि आगामी 13 जून,दिन शनिवार को प्रातः 7 बजे जैन धर्म गुरू आचार्य 108 विशुद्ध सागर जी महाराज अपने दो दर्जन से अधिक दिगम्बर आचार्योें के साथ इटावा रोड रानी देवी बघेल इंटर कालेज ग्राम महानेपुर इटावा से पद बिहार करते हुए भरथना नगर में प्रवेश करेगें।
जहाँ जैन समाज के सैकडों लोगों द्वारा ढोल नंगाडों के बीच उनका भव्य स्वागत सम्मान किया जाएगा तथा मुहल्ला कृष्णा नगर,जवाहर रोड,सरोजनी रोड,बालूगंज होते हुए अभिनव टाकीज के सामने सम्पन्न होने वाली प्रवचन सभा में अपने मुखारबिन्दु से प्रवचन करेगें। तदुपरान्त मुहल्ला बृजराज नगर स्थित श्री दिगम्बर जैन मन्दिर पहुँचेगेें। जहाँ उनका मंगल प्रवेश व पूरे दिन शांति विश्राम रहेगा। सांय 5 बजे मण्डी रोड मार्ग होते हुए विधूना रोड पक्केताल स्थित प्राइमरी विद्यालय के लिए पदबिहार करते हुए प्रस्थान करेगें। इसी क्रम में वह पदबिहार करके लखनऊ तक की यात्रा करेगें।



