रोहित-विराट के जाते ही टेस्ट में शुरू हुआ नया राज! इस धाकड़ बल्लेबाज ने शतकों के मामले में सबको पछाड़ा

ind vs afg test 2026: रोहित शर्मा और विराट कोहली के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद भारतीय टीम की बल्लेबाजी में एक नया दौर शुरू हो गया है। अब इस फॉर्मेट में सक्रिय खिलाड़ियों के बीच शतकों की दौड़ में नए नाम आगे आ रहे हैं। इससे टीम इंडिया की भविष्य की बल्लेबाजी ताकत का भी अंदाजा लगाया जा सकता है।
केएल राहुल सबसे आगे
भारतीय टेस्ट टीम में मौजूदा खिलाड़ियों के बीच शतक लगाने के मामले में केएल राहुल शीर्ष पर पहुंच गए हैं। उन्होंने अब तक अपने टेस्ट करियर में 12 शतक लगाए हैं।
उन्होंने यह उपलब्धि अफगानिस्तान के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान अपने 12वें शतक के साथ हासिल की। राहुल ने 2014 में टेस्ट डेब्यू किया था और अब तक 68 टेस्ट की 119 पारियों में 4153 रन बनाए हैं। उनका औसत 36.42 रहा है।
शुभमन गिल मजबूत दावेदार के रूप में उभरे
दूसरे स्थान पर युवा बल्लेबाज शुभमन गिल हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 11 शतक पूरे किए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ इसी टेस्ट मैच में उन्होंने अपना 11वां शतक लगाया।
गिल को लंबे समय के लिए भारतीय टेस्ट बल्लेबाजी का अहम हिस्सा माना जा रहा है।
ऋषभ पंत तीसरे स्थान पर
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 50 टेस्ट मैचों की 87 पारियों में 3526 रन बनाए हैं। उनका औसत 43.57 है। इस दौरान उन्होंने 8 शतक लगाए हैं।
पंत अपनी आक्रामक बल्लेबाजी शैली के लिए जाने जाते हैं और टीम के लिए कई अहम पारियां खेल चुके हैं।
यशस्वी जायसवाल की तेज़ प्रगति
चौथे स्थान पर यशस्वी जायसवाल हैं जिन्होंने कम समय में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 29 टेस्ट मैचों की 54 पारियों में 2305 रन बनाए हैं। उनका औसत 48.75 रहा है और उन्होंने 7 शतक जड़े हैं।
कम उम्र में उनका यह रिकॉर्ड भारतीय टेस्ट क्रिकेट के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
टूट जाएगा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी रचेंगे इतिहास
रवींद्र जडेजा का ऑलराउंड योगदान
पांचवें स्थान पर अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा हैं। उन्होंने अब तक 89 टेस्ट मैचों की 133 पारियों में 4095 रन बनाए हैं और 6 शतक लगाए हैं।
हालांकि उन्होंने टेस्ट से संन्यास नहीं लिया है, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी।



