समर कैम्प का पुरस्कार वितरण कर हुआ समापन

आठ दिवसीय समर कैम्प में नन्हें छात्रों ने मचाया धमाल

भरथना,इटावा। भरथना क्षेत्र की शिक्षण संस्था कैम्ब्रिज मॉन्टेसरी प्रीस्कूल व संस्कृती इंटरनेशनल द्वारा बीती 24 मई से 31 मई तक चले आठ दिवसीय ‘‘समर कैम्प- 2026‘‘ का भव्यता के साथ समापन हो गया। नन्हें-मुन्हेें बच्चों के लिए मनोरंजन, रचनात्मकता और नई सीख को समर्पित समर कैम्प में जमकर लुत्फ उठाया।

कस्बा के मुहल्ला बृजराज नगर में संचालित कैम्ब्रिज मॉन्टेसरी प्रीस्कूल एवं संस्कृती इंटरनेशनल में आयोजित आठ दिवसीय समर कैम्प के समापन समारोह पर आयोजित भव्य कार्यक्रम का रविवार की सांय संस्था निदेशक अंकित यादव ने प्रधानाचार्य निकिता यादव, प्रबन्धक सार्थक यादव छोटू के साथ ज्ञान की देवी माँ शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित करके शुभारम्भ किया। तदुपरान्त नन्हें-मुन्हें बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम व आकर्षक वेशभूषा में नृत्य प्रस्तुत करके उपस्थित अभिभावकों का मनमोह लिया। समर कैम्प के दौरान बच्चों ने योग,कराटे, स्वीमिंग,पिकनिक,प्राचीन शिव मंदिर भरेह,चकरनगर व यमुना-चम्बल नदियों का संगम भ्रमण,जीके क्विज एवं एयरगन शूटिंग जैसी विविध गतिविधियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

साथ ही ड्रॉइंग एवं कलरिंग,हैंडराइटिंग और क्रिएटिव राइटिंग,स्पोर्ट्स एवं आउटडोर गेम्स, कुकिंग विदाउट फायर, आर्ट एंड क्राफ्ट,डांस, म्यूजिक और टैलेंट हंट जैसी कई रोचक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। जिनका बच्चोें ने पूरे सप्ताह जमकर लुत्फ उठाया और इन गतिविधियों के माध्यम से शारीरिक,मानसिक एवं सामाजिक विकास के लिए प्रोत्साहित हुए। विद्यालय प्रबन्धन द्वारा समर कैंप की विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अमन,साक्षी शर्मा, तृप्ति,मुस्कान बानो, मुस्कान पोरवाल,निकिता, अश्रा,अरबिया,शिवांगी सहित समस्त विद्यालय स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button