जिलाधिकारी ने विभिन्न विकास परियोजनाओं के भूमि अर्जन की समीक्षा बैठक की
रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विकास परियोजनाओं के भूमि अर्जन संबंधी समीक्षा बैठक आयोजित सम्पन्न हुई। बैठक में परियोजनावर भूमि अर्जन की प्रगति, लंबित प्रकरणों एवं मुआवजा वितरण की स्थिति की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि अर्जन से जुड़े सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न होने पाए। उन्होंने कहा कि किसानों एवं भू-स्वामियों को नियमानुसार समय पर मुआवजा उपलब्ध कराया जाए और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने रायबरेली-प्रयागराज, रिंगरोड फेज-2 एवं सलोन-जायस- जगदीशपुर मार्ग के अवशेष भुगतान अति शीघ्र कराए जाने के निर्देश दिए गए, पिछले एक माह में भुगतान में आपेक्षित प्रगति नहीं होने पर संबंधित सर्वे अमीनो का स्पष्टीकरण लिए जाने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने अधिकारियों को परियोजनाओं की नियमित समीक्षा करते हुए आने वाली समस्याओं का तत्काल समाधान करने तथा शासन की प्राथमिकता वाली विकास परियोजनाओं को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) सहदेव मिश्र, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर जिलाधिकारी भू०आ०/ (न्यायिक) विशाल यादव, उप जिलाधिकारी डलमऊ सत्येन्द्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।



