महिला को घर से खींचकर दबंगों ने पीटा: कार्रवाई शून्य

सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो हुआ वायरल

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली कस्बा क्षेत्र के ग्राम नगला नगरू निवासिनी रिंकी देवी पत्नी सुरेन्द्र सिंह उर्फ दूधिया ने शनिवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि घटना के बाद वह कोतवाली में दबंगों के विरूद्ध लिखित शिकायत करने पहुंची थी,जिसपर पुलिस ने उसका प्रार्थना पत्र लेकर सुरक्षित रख लिया और उसका बिना मेडिलक कराए कोतवाली से टरका दिया।

पीड़ित रिंकी देवी के अनुसार जब कोतवाली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो उसे मजबूर होकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ऑनलाइन शिकायत दर्ज करानी पड़ी।

पीड़िता रिंकी देवी ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 9 बजे वह अपने घर में घरेलू कार्य कर रही थी,इसी बीच गांव के दो नामजद दबंगों ने उसे आवाज देकर दरवाजे पर बुलाया इसी बीच नामजद दबंगों के साथ एकराय होकर आईं उनकी नामजद पत्नियों ने अभद्रता पूर्वक गाली गलौज करते हुए दरबाजे से खींचकर लाठी डंडे लात घूंसों से उसपर हमला बोल दिया,और नामजद दोनों दबंग अपनी पत्नियों को उकसाते हुए एलानियां धमकियां देते रहे कि आज साली को जिंदा नहीं छोड़ना जान से मार दो,बाद में सब देख लेंगे।

घटना के दौरान उसकी चीख पुकार सुन गांव की कुछ अन्य महिलाओं ने मौके पर पहुंच उसकी जान बचाई। मारपीट में वह अंदरूनी चोटों के अलावा शरीर में केई स्थानों पर जख्मी हो गई,जिसपर वह भरथना कोतवाली शिकायत दर्ज कराने पहुंची थी,लेकिन पुलिस ने दबंग महिलाओं और पुरुषों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की। रिंकी देवी के अनुसार उपरोक्त नामजद दबंग महिला और पुरुष विगत कुछ दिनों पूर्व भी उसके पति सुरेन्द्र सिंह व उसके साथ मार पीट की घटना को अंजाम दे चुके है जिसके सम्बन्ध में भी उसने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी,उस बक्त भी पुलिस ने दबंगों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की थी।जिससे दुखी होकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र भेज घटना की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button