गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर नदी पूजन कार्यक्रम सीताकुंड धाम पर संपन्न हुआ

सुल्तानपुर:-सोमवार देर शाम अंचल समिति कुशभवनपुर द्वारा गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर नदी पूजन कार्यक्रम सीताकुंड धाम स्थित शनि मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ संजय सिंह,विशिष्ट अतिथि मौनी महाराज , अति विशिष्ट अतिथि डॉ राजेश गौतम तथा मुख्य वक्ता डॉक्टर जे.पी. सिंह द्वारा भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर किया गया।

गोमती नदी की स्वच्छता तथा संरक्षण के लिए पिछले 14 वर्षों से सतत प्रयत्नशील रुद्र प्रताप सिंह मदन ने उपस्थित जनमानस को अपने उद्बोधन से प्रेरित किया, जिला सुल्तानपुर में चल रहे लगभग 275 विद्यालय के आचार्य व छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में अपनी सहभागिता प्रदान की।मुख्य अतिथि डॉक्टर संजय सिंह ने जल है तो जीवन है पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नदियों का संरक्षण आगामी पीढ़ी को हमारी तरफ से उपहार है इसलिए आज से ही संकल्पित होकर नदियों के जल को प्रदूषण मुक्त बनाने का प्रयास करना होगा,तत्पश्चात सभी लोगों ने आदि गंगा मां गोमती के तट पर जाकर नदी का पूजन अर्चन किया.

कार्यक्रम में अनिल सिंह,गुलाब चंद्र बरनवाल,डॉ राजेश गौतम,लालकृष्ण,राकेश मिश्रा,अजय प्रताप सिंह,डॉक्टर कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,राजेंद्र कुमार शर्मा,बृजेश जी,सुरेश कुमार,सत्य प्रकाश,शिवराम,शिव बहादुर आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button