ट्रेन की चपेट से वृद्ध की मौत:परिजनों में मचा कोहराम

जसवंतनगर,इटावा। दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग की डाउन लाइन पर थाना क्षेत्र के ग्राम धरवार में बुधवार सुबह एक वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि ग्राम धरवार निवासी 70 वर्षीय रामदुलारे पुत्र स्वर्गीय बड़ेलाल बुधवार करीब 10 बजे गांव के सामने रेलवे लाइन स्थित पोल संख्या 1179/28-30 के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान 04126 सूबेदारगंज ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस व परिजनों को दी।

सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक शिवशंकर सिंह,कांस्टेबल प्रमोद कुमार एवंपल कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के भतीजे एवं पूर्व प्रधान पान सिंह ने बताया कि रामदुलारे अविवाहित थे और गांव के बाहर रेलवे लाइन पार स्थित ट्यूबवेल पर रहकर जीवन यापन करते थे। वह रोजाना की तरह रेलवे लाइन पार कर रहे थे,तभी हादसा हो गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने भी घटना पर गहरा दुख जताया है।

Related Articles

Back to top button