“कट” के बाद भी नहीं रुका एक्टर, इंटीमेट सीन के दौरान सेट पर जो हुआ 2 दिन तक कमरे में बंद रही हीरोइन
annu kapoor statement: अन्नू कपूर ने फिल्मों में इंटीमेट सीन और एक्टर्स के पेशेवर व्यवहार पर खुलकर चर्चा की।

annu kapoor statement: अन्नू कपूर हमेशा अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्मों में इंटीमेट सीन की शूटिंग के अनुभव साझा किए और बताया कि कैसे कभी-कभी ऐसे सीन पर कलाकारों का व्यवहार मुश्किलें पैदा कर सकता है। उन्होंने एक पुरानी घटना का जिक्र किया, जिसमें हीरो अपने भावनाओं पर काबू नहीं रख पाया और सीन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई।
शूटिंग के दौरान असुविधाजनक परिस्थितियां
सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में अन्नू ने खुलासा किया कि कई बार एक्टर्स शूटिंग के समय इतनी भावुक हो जाते हैं कि डायरेक्टर के “कट” कहने के बावजूद रुकना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने बताया कि ऐसे मौके पर कुछ लोग स्थिति का गलत फायदा उठाते हैं। उदाहरण के तौर पर, एक घटना में हीरो की भावनाओं ने सीन को नियंत्रण से बाहर कर दिया। इसका असर इतनी गहरा था कि हीरोइन दो दिन तक कमरे से बाहर नहीं निकली।
प्रियंका चोपड़ा के साथ सीन का अनुभव
अन्नू कपूर ने प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म सात खून माफ के शूट का भी जिक्र किया। इस फिल्म में उनका प्रियंका के साथ एक किसिंग सीन था। अन्नू ने बताया कि सीन को पूरी तरह पेशेवर अंदाज में शूट किया गया, लेकिन प्रियंका उस समय सहज महसूस नहीं कर रही थीं। डायरेक्शन टीम ने उन्हें समझाया कि सीन जरूरी है, फिर भी अन्नू ने किसी तरह का ड्रामा नहीं किया।
ढीली शर्ट और प्रेग्नेंसी ग्लो! दूसरी बार माँ बनने की तैयारी कर रहीं दीपिका पादुकोण का एयरपोर्ट लुक हुआ वायरल
पेशेवर अंदाज और कलाकारों की सुरक्षा
अन्नू ने साफ कहा कि वह ऐसे सीन को हमेशा प्रोफेशनल तरीके से करते हैं। अगर किसी कलाकार को असुविधा होती है तो वह धीरे से पूछते हैं कि सब ठीक है या नहीं। उनका मानना है कि पेशेवर रवैया ही शूटिंग में संतुलन बनाए रखता है।



