सफलेपुर के लाल अमरेंद्र यादव बने यूपी पुलिस के जवान
दीक्षांत समारोह में परिजनों के साथ साझा किए भावुक पल

सुल्तानपुर/बल्दीराय:सफलेपुर गांव के अमरेंद्र कुमार यादव ने उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही बनकर अपने गांव और जिले का मान बढ़ाया है। 21 जुलाई 2025 से 26 अप्रैल 2026 तक संत कबीर नगर में चले कठिन प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद रविवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया।
समारोह में अमरेंद्र के माता-पिता और भाई विशेष रूप से उपस्थित रहे। परेड मैदान में जब अमरेंद्र ने अपने परिजनों से आशीर्वाद लिया तो माहौल भावुक हो गया। परिवार ने गर्व के साथ अमरेंद्र को ईमानदारी, निष्ठा और सेवा भाव से कर्तव्य निभाने का आशीर्वाद दिया।
अमरेंद्र की इस उपलब्धि पर सफलेपुर सहित पूरे बल्दीराय क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने घर-घर मिठाई बांटकर जश्न मनाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अमरेंद्र की मेहनत गांव के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी।



