सिविल डिफेंस का पांच दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

गाजियाबाद। अपर जिलाधिकारी ( नगर)/उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा के निर्देशन में सहायक उपनियंत्रक नेम सिंह के नेतृत्व में इंग्राहम इण्टर कालेज में पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों को आपदा के दौरान बचाव एवं राहत के सम्बन्ध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही अचानक हृदयाघात से पीड़ित व्यक्ति को सीपीआर की प्रक्रिया से कैसे बचाया जाए इसका अभ्यास भी कराया गया।
इस मौके पर कलेक्ट्रेट प्रभाग के डिविजनल वार्डन सुधीर कुमार, कोतवाली प्रभाग के डिप्टी डिविजनल वार्डन रवि अग्रवाल, पोस्ट 8 के पोस्ट वार्डन प्रदीप बाली, पोस्ट 9 के डिप्टी पोस्ट वार्डन संजय खन्ना ने विशेष सहयोग किया। इस मौके पर डिविजनल वार्डन सुधीर कुमार एवं कालेज के प्रधानाचार्य राजीव मैसी ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया कि प्रशिक्षण के दौरान मिली जानकारी को अपने परिवार तथा अन्य मित्रों के साथ सांझा करें ताकि आपदा में फंसे लोगों की समय पर उचित मदद की जा सके।



