खेत की आग से गैरेज आई चपेट में ट्रक-डंपर जले

खेतों में लगी आग बनी आफत,गैरेज में खड़े ट्रक-डंपरों के टायर जले, लाखों का नुकसान

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली कस्बा क्षेत्र के मोहल्ला राजागंज में बुधवार सुबह करीब 11 बजे खेतों में पड़े गेहूं के अभिशेषों में लगी भीषण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग पास में स्थित एक गैरेज तक पहुंच गई। घटना में गैरेज में खड़े ट्रक और डंपरों के टायर जल गए, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।

जानकारी के अनुसार किसान राजेश दुबे के खेत में गेहूं के अवशेष में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलती हुई आस-पास के खेतों में पहुंची,जिसमें किसान लाल बहादुर मिश्रा के खेत भी चपेट में आ गए।

आग की लपटें बढ़ने पर पास स्थित रिटायर्ड आरटीओ कर्मी विनोद कुमार यादव के गैरेज तक पहुंच गईं,जहां खड़े ट्रक और डंपरों तक पहुंच गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए।

सूचना मिलते ही भरथना तहसीलदार दिलीप कुमार और दरोगा राज कुमार कस्बा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोगों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक आग काफी नुकसान कर चुकी थी।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।

Related Articles

Back to top button