देश की ओर नजर उठाने वालों का होगा बुरा हश्रः संदीप चौधरी

गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी ने दिल्ली में हुए विस्फोट की घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि निर्दोष लोगों की जान लेने वाले किसी भी सूरत में माफी के पात्र नहीं हैं। यह घटना पूरे देश को झकझोर देने वाली है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार आतंक और आतंकियों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्यवाही करेगी जो आने वाले समय में एक नजीर बनेगी।

भारतीय किसान यूनियन संघर्ष अराजनैतिक के जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी ने भी इस घटना की निंदा करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब देश की ओर नजर उठाने वालों का बुरा हश्र होगा।

Related Articles

Back to top button