धूप से झुलसी त्वचा, सिर्फ 5 मिनट में पाएं जलन और खुजली से परमानेंट छुटकारा!
summer Itching problems: गर्मी और धूप में त्वचा पर होने वाली खुजली, लाल दाने और हीट रैश से राहत पाने के आसान घरेलू उपाय जानें। सन एलर्जी से बचाव और स्किन केयर टिप्स सरल भाषा में।

summer Itching problems: तेज धूप और गर्म मौसम में कई लोगों को त्वचा से जुड़ी परेशानी होने लगती है। बाहर निकलते ही कुछ लोगों की स्किन पर खुजली, लाल दाने और जलन महसूस होती है। इसे अक्सर लोग सामान्य पसीने की समस्या समझ लेते हैं। लेकिन यह सन एलर्जी या हीट रैश का संकेत भी हो सकता है। यह समस्या खासकर गर्मियों में ज्यादा देखने को मिलती है।
सन एलर्जी और हीट रैश के पीछे कारण
धूप में ज्यादा देर रहने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है। इससे स्किन पर छोटे दाने और जलन हो सकती है। पसीना और धूल भी इस समस्या को बढ़ा देते हैं। कुछ लोगों की त्वचा ज्यादा संवेदनशील होती है इसलिए उन्हें जल्दी एलर्जी हो जाती है।
तुरंत राहत पाने के आसान तरीके
अगर धूप से आने के बाद त्वचा में खुजली या दाने हो जाएं तो सबसे पहले उस जगह को आराम दें। तुरंत ठंडे पानी से प्रभावित हिस्से को धो लें। इससे जलन कम होती है और त्वचा को राहत मिलती है।
इसके बाद ठंडा एलोवेरा जेल लगाना फायदेमंद होता है। इसे फ्रिज में रखने से इसका असर और ज्यादा ठंडक देने वाला हो जाता है। खुजली वाले हिस्से पर हल्के हाथ से लगाएं।
बर्फ को साफ कपड़े में लपेटकर हल्का दबाव दें। ध्यान रखें कि त्वचा को रगड़ना नहीं है।
घरेलू उपाय जो राहत दे सकते हैं
अगर त्वचा बहुत ज्यादा सूखी लग रही हो तो वर्जिन नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह स्किन को नरम रखने में मदद करता है और जलन कम करता है।
खुजली के दौरान त्वचा को खरोंचने से बचें। इससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। साथ ही नाखूनों में मौजूद बैक्टीरिया त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
कमर, गर्दन या कंधे के दर्द से परेशान हैं, छुटकारा पाने के लिए अपने तकिए का इस्तेमाल ऐसे करें
धूप से बचाव के जरूरी तरीके
- धूप में बाहर निकलने से पहले लगभग 20 मिनट पहले अच्छी क्वालिटी का सनस्क्रीन लगाना चाहिए। इससे स्किन पर सीधी धूप का असर कम होता है।
- हल्के और ढीले सूती कपड़े पहनना बेहतर होता है। ऐसे कपड़े त्वचा को सांस लेने में मदद करते हैं।
- दिन के सबसे गर्म समय यानी दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचना चाहिए।
- दिन भर पर्याप्त पानी पीते रहना जरूरी है। शरीर में पानी की कमी स्किन को और ज्यादा संवेदनशील बना सकती है।
- खुजली वाली जगह पर परफ्यूम या अल्कोहल वाले प्रोडक्ट लगाने से बचें क्योंकि इससे जलन बढ़ सकती है।


