Plant Vastu Secrets: गरीबी को जड़ से मिटा देगा ये एक पौधा, इस दिशा में लगाएं

Plant Vastu Secrets: वास्तु के अनुसार घर में समृद्धि और शांति लाता है, बल्कि पैधा मानसिक संतुलन बनाए रखने और शनि दोष से मुक्ति पाने में भी किया जाता है

Plant Vastu Secrets: अपराजिता के पौधे को वास्तु शास्त्र में खास स्थान प्राप्त है। यह न केवल घर की दरिद्रता को दूर करने में सहायक माना जाता है, बल्कि कर्ज में डूबे लोगों की किस्मत भी बदल सकता है। इसके नीले फूल भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा को घर में बनाए रखने का प्रतीक माने जाते हैं। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, यदि इस पौधे को सही दिशा और विधि से लगाया जाए, तो यह जीवन में समृद्धि और सफलता का मार्ग खोल सकता है।

मानसिक शांति और तरक्की का राज

अपराजिता के पौधे का न केवल धार्मिक महत्व है, बल्कि यह मानसिक शांति और ताजगी भी लाता है। इसके नीले फूल घर के सदस्यों की बुद्धि को तेज करने के साथ-साथ मानसिक दबाव और तनाव को भी कम करते हैं। इस पौधे का सही उपयोग मानसिक संतुलन बनाए रखने में मदद कर सकता है, जिससे जीवन में बेहतर निर्णय लिए जा सकते हैं।

दिशा का सही चुनाव

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी भी पौधे को उसकी सही दिशा में लगाना बेहद आवश्यक होता है। अपराजिता का पौधा यदि सही दिशा में न लगाया जाए तो यह नुकसान भी कर सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इसे उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) में लगाना सबसे शुभ होता है। यह दिशा देवताओं की दिशा मानी जाती है, और इस दिशा में यह पौधा घर में सुख और शांति लाता है। अगर इस दिशा में जगह न हो, तो इसे उत्तर या पूर्व दिशा में भी लगाया जा सकता है। लेकिन, इसे पश्चिम या दक्षिण दिशा में लगाना बिल्कुल भी सही नहीं माना जाता, क्योंकि इससे आर्थिक तंगी उत्पन्न हो सकती है।

खास दिन पर लगाएं अपराजिता (Aparajita Plant Vastu Tips)

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अपराजिता का पौधा लगाने के लिए गुरुवार और शुक्रवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है। गुरुवार भगवान विष्णु का और शुक्रवार माता लक्ष्मी का दिन होता है। इन दोनों दिन पौधे को लगाना घर में बरकत और समृद्धि लाता है।

शनि दोष से मुक्ति में सहायक

अपराजिता का पौधा विशेष रूप से उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है, जिनकी कुंडली में शनि की साढ़ेसाती चल रही हो या जिनकी कुंडली में शनि दोष हो। शनिवार के दिन इसके नीले फूल शनि देव को अर्पित करने से शनि दोष का प्रभाव कम होता है और व्यक्ति के रुके हुए कार्य तेजी से पूरे होने लगते हैं।

नौकरी और व्यवसाय में तरक्की

यदि किसी व्यक्ति को अपने करियर या व्यवसाय में लगातार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हो, तो अपराजिता के पौधे की बेल को घर के मुख्य द्वार के दाहिने हिस्से में लगाना चाहिए। जैसे-जैसे यह बेल ऊपर की ओर चढ़ेगी, वैसे-वैसे परिवार की प्रगति के रास्ते भी खुलने लगेंगे और सफलता की नई राहें सामने आएंगी।

चाहे पैसे की दिक्कत हो या वास्तु दोष; फिटकरी का एक छोटा सा टुकड़ा आपकी किस्मत बदल देगा

पौधे की देखभाल और वास्तु टिप्स

अपराजिता के पौधे की देखभाल करते वक्त कुछ खास बातें ध्यान में रखें:

  • यदि पौधा सूख जाए, तो उसे तुरंत हटा कर नया पौधा लगाएं। सूखा हुआ पौधा नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है।
  • पौधे के पास कूड़ेदान या गंदगी न रखें।
  • इसकी बेल को जमीन से न सटने दें, और इसे किसी रस्सी या डंडे के सहारे ऊपर की ओर चढ़ाएं।

Related Articles

Back to top button