डॉ. आंबेडकर जयंती पर नारी शक्ति के लिए प्रेरक संदेश
अम्बेडकरी महिला मंच ने स्टाल लगाकर आंबेडकर वैचारिकी को लोगों तक पहुंचाया

स्टार एक्सप्रेस संवाददाता
नई दिल्ली. अम्बेडकर जयंती के अवसर पर सामाजिक संगठन अम्बेडकरी महिला मंच ने सक्रिय रूप से भागीदारी करते हुए अपनी पहली उपस्थिति दर्ज़ की और नारी शक्ति के लिए प्रेरक संदेश दिया है।
दिल्ली के संसद मार्ग पर दशकों से अम्बेडकर जयन्ती के उपलक्ष्य में संसद मार्ग डॉ. आंबेडकर समारोह समिति द्वारा यह आयोजन सफलता पूर्वक किया जाता रहा है लेकिन कभी किसी महिला संगठन ने इसमें सक्रिय रूप से भागीदारी नहीं की।
अम्बेडकरी महिला मंच के रूप में पहली बार किसी महिला संगठन ने शिरकत की और ज़ोरदार उपस्थिति दर्ज़ करवाई। कार्यक्रम में स्टॉल संख्या 70, नीति आयोग गेट न०.- 1 के सामने अम्बेडकरी महिला मंच ने अपना स्टॉल लगाया और किताबों, डू गुड फाउंडेशन के बच्चों द्वारा शिक्षा पर नुक्कड़ के मंचन के माध्यम से आंबेडकर वैचारिकी को आगे बढ़ाने का काम करते हुए डॉ. आंबेडकर की महिला शिक्षा से जुड़े उद्देश्यों को लोगों तक पहुँचाने में सफलता प्राप्त की।
मंच की महासचिव शालिनी में जानकारी देते हुए बताया कि अम्बेडकरी महिला मंच का गठन मुख्य रूप से दलित और वंचित वर्ग की महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज़ उठाने और उन्हें एक स्वतंत्र नेतृत्व प्रदान करने के लिए किया गया है।
इस दौरान डू गुड फाउंडेशन की संस्थापक गीता गंगोत्री, जयप्रकाश गुरावा, ओपी गौतम, खुशी, आद्या समेत अम्बेडकरी महिला मंच की दिल्ली, कानपुर, राय बरेली, उन्नाव व हरियाणा अपनी टीम का आयोजन में सराहनीय योगदान रहा जिसके लिए महासचिव शालिनी ने सभी के प्रति आभार भी जताया।



