कीटनाशक खाने से युवक की हालत गंभीर, सैफई रेफर

जसवंतनगर कोतवाली क्षेत्र के गांव तमेरा में शनिवार को 35 वर्षीय युवक विजय पाल ने कथित तौर पर कीटनाशक का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने परिजनों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार विजय पाल को उनकी भाभी ज्योति ने आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। ड्यूटी पर मौजूद डॉ. वीरेंद्र सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
परिजनों ने अस्पताल स्टाफ को बताया कि विजय ने खेतों में इस्तेमाल होने वाली कीटनाशक दवा का सेवन किया है, जिसके कारण उनकी तबीयत बिगड़ी है। फिलहाल युवक का सैफई में इलाज चल रहा है।



