सेंट केवलानन्द के दस छात्रों ने किया स्कूल टॉप

सीबीएसई 10वीं परीक्षा में सेंट केवलानन्द सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल का शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

भरथना,इटावा। सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान सेंट केवलानन्द सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है।

संस्था का परीक्षा परिणाम पर्व की तरह इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रहा,जिससे स्कूल प्रशासन और छात्र-छात्राओं के माता-पिता और अभिभावकों में खुशी का लहर है।

परीक्षा में प्रतिभा यादव, सूर्यांश कुमार और प्रखर सिंह ने संयुक्त रूप से 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं शिवांगी सेंगर और ज्योतेन्द्र यादव ने 88 प्रतिशत अंकों के साथ अपनी मेधा का परिचय दिया। हिमांशु कुमार ने 87 प्रतिशत और भूमिका ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

संस्था प्रबंधन ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनकी इस सफलता का श्रेय छात्रों के कठिन परिश्रम एवं शिक्षकों के सही मार्गदर्शन को दिया।

छात्रों की इस ऐतिहासिक सफलता पर संस्था के चेयरमैन डॉ.रोहन सिंह ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा, “यह परिणाम छात्रों के धैर्य और शिक्षकों के समर्पण का प्रतिफल है। हम केवल साक्षरता नहीं,बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

संस्था की प्रिंसिपल डॉ. कल्पना सिंह ने सभी सफल छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा, “यह परिणाम बच्चों के अनुशासन और शिक्षकों की दिन-रात की मेहनत का सुखद फल है। हमारी संस्था का मुख्य उद्देश्य का छात्रों का सर्वांगीण विकास करना है,ताकि वे भविष्य में देश के जिम्मेदार नागरिक बन सकें।”

टॉपर्स छात्रों के परिणाम पर एक नज़र

  • कु.प्रतिभा यादव,सूर्यांश कुमार,प्रखर सिंह – 90 प्रतिशत,
  • कु.शिवांगी सेंगर,ज्योतेन्द्र यादव – 88 प्रतिशत,
  • हिमांशु कुमार – 87 प्रतिशत,
  • कु.भूमिका – 85 प्रतिशत,
  • हिमांशु राजपूत – 84 प्रतिशत,
  • युगल किशोर,प्रियल गुप्ता – 83 प्रतिशत।

Related Articles

Back to top button