गोमती मित्र मण्डल स्वतः समर्पित स्वच्छता प्रहरियों का समूह है : मदन सिंह

सुलतानपुर:-गोमती मित्र मण्डल द्वारा रविवार को श्री सीताकुण्ड धाम पर 744वां साप्ताहिक स्वच्छता जागरूकता श्रमदान संपन्न किया गया। प्रातः 06:00 बजे से 09:00 बजे तक चले श्रमदान में गोमती नदी के पूरे तट,परिसर, श्राद्ध स्थल एवं सीता उपवन की व्यापक सफाई की गई।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह ने कहा कि गोमती मित्र मण्डल स्वतः समर्पित स्वच्छता प्रहरियों का समूह है। यह न तो कोई एनजीओ है और न ही किसी प्रकार की शासनिक आर्थिक सहायता अथवा चंदा प्राप्त करता है। अपने संकल्प और आपसी सहयोग से ही संगठन निरंतर स्वच्छता अभियान चला रहा है।

प्रदेश प्रवक्ता रमेश चंद्र माहेश्वरी ने गोमती मित्रों से कहा कि सावन और विशेषकर नाग पंचमी से त्योहारों का सिलसिला शुरू होकर होली तक चलता रहेगा। ऐसे में धाम पर स्वच्छता व आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें और उन्हें प्रेरित करें की पूजा-पाठ के बाद पूजन सामग्री नदी अथवा परिसर में न डालें।

श्रमदान में संरक्षक रतन कसौधन, प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह, प्रबंधक राजेंद्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता रमेश चंद्र माहेश्वरी, संतकुमार प्रधान, दिनकर सिंह, अजय प्रताप सिंह, सेनजीत कसौधन दाऊ, मुन्ना सोनी, सौरभ कसौधन, आलोक तिवारी, रामू सोनी, राजेश पाठक, राकेश सिंह दद्दू, मास्टर सम्राट, आनंद वत्स, राज मिश्रा, अभय मिश्रा, अभय सोनी, आभास सहित गोमती मित्र मण्डल के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button