जांच टीम की दस्तक से सर्राफा मण्डी में हड़कंप

रजिस्ट्रेशन जांच टीम देख कई सुनार दुकान बन्द कर हुए फुर्र

भरथना,इटावा। भरथना कस्बा के सर्राफा मण्डी में बुधवार की दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब मुख्यालय से एचयूआईडी जांच टीम ने आजाद रोड स्थित एक सर्राफा प्रतिष्ठान पर रजिस्ट्रेशन आदि होलमार्क की जानकारी हासिल की गई।

सर्राफा बिक्री का विधिवत रजिस्ट्रेशन और शुद्धता की परख हेतु प्रत्येक आभूषण पर अनिवार्य रूप से होलमार्क लगवाने कस्बा में पहुंची टीम की भनक लगते ही कस्बा के कई सुनार अपने प्रतिष्ठानों का शटर गिराकर फुर्र हो गए।

भरथना सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष राहुल यादव और सोने चांदी के आभूषण उत्पादक प्रताप वर्मा ने बताया कि शासन की मंशानुसार प्रत्येक सर्राफा व्यापारी व सोने चांदी के आभूषण उत्पादकों को आभूषण बिक्री करने का विधिवत रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा और प्रत्येक आभूषण व उत्पादन पर विक्रेता का निर्धारित होलमार्क लगा होना अनिवार्य किया गया है।

जिसके तहत बुधवार को जनपद की अधिकारी तरुण दीक्षित के नेतृत्व में एचयूआईडी की जांच टीम ने कस्बा के कुछ सर्राफा विक्रेताओं और आभूषण उत्पादकों के प्रतिष्ठानों पर पहुंच कर आवश्यक निर्देश दिए हैं। फिलहाल किसी के विरुद्ध किसी प्रकार की कोई कार्रवाई सामने नहीं की गई है।

अधिकारियों ने सर्राफा व्यापारियों को सर्राफा बिक्री करने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने और प्रत्येक उत्पादित आभूषण पर होलमार्क लगा होने की हिदायत दी है।

Related Articles

Back to top button