अचानक बारिश में डूबी भरथना की व्यवस्था

20 मिनट में जलमग्न हुई निर्माणाधीन गाली आवास

भरथना,इटावा। भरथना नगर पालिका क्षेत्र में बीते मंगलवार देर रात तेज हवाओं के साथ हुई अचानक बारिश ने नगर पालिका की तैयारियों की हकीकत उजागर हो गई। रात्रि करीब पौने 9 बजे हुई महज 20 मिनट की बारिश में भुर्जी टोला की निर्माणाधीन एक गली जलमग्न हो गई और देखते ही देखते गली के साथ 10 घर तालाब में तब्दील हो गए।

बारिश और गली का दुर्गन्ध युक्त पानी करीब 10 घरों में घुस गया, जिससे लोगों का राशन और घरेलू सामान के अलावा सरस्वती देवी के हजारों रूपए कीमती घरेलू बिजली के उपकरण खराब हो गया। गली और घरों में गंदा पानी भरने से मोहल्ले में हड़कंप मच गया और महिलाएं व बच्चे कई घंटों रात में परेशान रहे। कई घरों के हालात बेहद खराब हो गए।

पीड़ित गृहस्वामियों में सरस्वती,सुनीता,नन्हीं बेगम,रीता देवी,पिंकी, नरेन्द्र,सुनील,कल्लू राठौर, अनीश खान,अनुज, कृष्णा,अर्पित,वीरेन्द्र, शिवम,मुनीश और बंटी समेत कई परिवारों ने भारी परेशानी झेली।

मोहल्ले के लोगों ने बताया कि करीब 15 दिन पहले जब सड़क निर्माण कार्य चल रहा था,तब उन्होंने ठेकेदार से जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की थी,लेकिन उनकी बात को अनदेखा कर दिया गया। इसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष अजय यादव गुल्लू को भी अवगत कराया गया,फिर भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

करीब 50 वर्षों से यहां रह रहे लोगों ने निर्माणाधीन कम्पनी के ठेकेदार और नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि हर साल बारिश में यही हाल हो जाता है,लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जाता।

इस घटना के बाद नगर पालिका की सफाई और जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।

Related Articles

Back to top button