एफएलएन एवं एनसीआरटी पाठ्य पुस्तकों पर आधारित 5 दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण सम्पन्न

डलमऊ, रायबरेली। ब्लॉक संसाधन केंद्र डलमऊ में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) तथा एनसीआरटी पाठ्यपुस्तकों पर आधारित 5 दिवसीय प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण के प्रथम बैच का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया। यह प्रशिक्षण शिविर 5 अगस्त 2026 से प्रारंभ हुआ था।

समापन दिवस के अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश यादव की गरिमामयी उपस्थिति में अंतिम दिन के सत्रों का कुशलतापूर्वक संचालन किया गया। प्रशिक्षण में अकादमिक रिसोर्स पर्सन (एआरपी) राजेश कुमार, वीरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार देवेंद्र यादव एवं संदीप यादव द्वारा प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण शैक्षणिक गतिविधियों का अभ्यास कराया गया।

प्रशिक्षण में आज के सत्रों में प्रमुख रूप से कक्षा 4 की संतूर पुस्तक की समझ: नई पाठ्यपुस्तक के अध्यापन कौशल एवं उद्देश्यों पर विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही डेमो कक्षाओं का संचालन में शिक्षकों ने सीखी गई शिक्षण विधियों का प्रत्यक्ष प्रदर्शन (डेमो क्लास) किया। होलिस्टिक प्रोग्रेस कार्ड समग्र प्रगति कार्ड में बच्चे के सर्वांगीण विकास के मूल्यांकन हेतु समग्र प्रगति कार्ड के प्रभावी उपयोग पर गहन चर्चा की गई।

खंड शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश यादव ने सभी प्रतिभागी शिक्षकों को प्रशिक्षण में सीखी गई टीएलएम और बाल-केंद्रित शिक्षण तकनीकों को अपने-अपने विद्यालयों में प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण के अंत में सभी शिक्षकों ने कक्षा-कक्षों को अधिक रोचक और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों के अनुकूल बनाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button