महिलाओं के लिए विशेष मेडिकल कैंप का आयोजन

स्टार एक्सप्रेस संवाददाता

रायबरेली. जनपद के महाराजगंज क्षेत्र के ग्राम मोन में 30 मार्च 2026 दिन सोमवार को एक विशेष मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। कैंप का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम का आयोजन रायबरेली के सुविधा हॉस्पिटल की प्रबंधक हेमलता वर्मा व उनकी हॉस्पिटल की टीम के साथ मिलकर सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट सुमित्रा रावत और राष्ट्र माता सावित्रीबाई फुले महिला उन्नयन समिति और दिल्ली के अम्बेडकरी महिला मंच ने मिलकर किया।

इस मेडिकल कैम्प में बालिकाओं और महिलाओं ने भारी तादात में हिस्सा लिया और अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाते हुए सुविधा का लाभ उठाया। मेडिकल कैम्प में आईं बालिकाएं और महिलाएं बेहद खुश थीं कि उनको स्वास्थ्य सुविधाएं अपने घर के दरवाज़े पर ही मुहैया करवाई गईं जिसके लिए उन्हें न तो लंबी कतारों में लगना पड़ा, न ही अस्पताल जाने का किराया लगा और डॉक्टर की मोटी फ़ीस भी नहीं चुकानी पड़ी। बातचीत के दौरान उन्होंने आयोजकों से गुज़ारिश की कि इस तरह के आयोजन भविष्य में हर महीने करवाये जाएँ जिससे महिलाएं अपना हेल्थ रिकॉर्ड मेन्टेन कर सकें।

मेडिकल कैम्प की डॉक्टर बेहद अनुभवी थीं और सभी का तस्सल्ली बख्श इलाज कर रही थीं। मेडिकल कैम्प की सहयोगी टीम के रूप में मुख्य रूप से सुविधा हॉस्पिटल एंड लैप्रोस्कोपिक सेंटर मनिका रोड ,रायबरेली, डायरेक्टर- अनुराग वर्मा, डाक्टर दीपक शर्मा एमबीबीएस एमडी, डाक्टर शिवम मौर्य बीएएमएस शालिनी वर्मा ओ. टी. टेकनीशियन सीमा यादव, ए एन एम अभिषेक शुक्ला, पैथोलोजिस्ट रोशनी यादव, संजना वर्मा (सहायक), सच्चिदानंद, रामप्रकाश, रोहित, हिमान्शु, विकास बाबू पटेल बेहद मुस्तैद थे। बालिकाओं में प्रियांशी और कुमकुम ने भी सभी के लिए जलपान की व्यवस्था करते हुए सभी का पूरा ध्यान रखा।

Related Articles

Back to top button