सपा नेता आनंद राज पांडेय ने ऊंचाहार में लगवाये भरत तिवारी के पोस्टर

ऊँचाहार, रायबरेली। बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में बीती 17 जून को पुलिस कार्रवाई के दौरान हुई समाजसेवी भरत तिवारी की मौत ने बिहार की राजनीति में भूचाल ला दिया है। अब इस घटना की तपिश दूसरे प्रांतों में भी फैल रही है। सपा नेता आनंद राज पांडेय ने इस घटना पर तीखा प्रहार करते हुए ऊंचाहार नगर में पोस्टर लगवाए है। जिसके बाद राजनैतिक हलचल तेज हो गई है।
भरत तिवारी हत्याकांड को लेकर स्थानीय स्तर पर पोस्टर लगाकर सपा नेता ने भाजपा को कठघरे में खड़ा किया है , जिससे भाजपा के स्थानीय ब्राह्मण नेता असहज महसूस कर रहे हैं । पोस्टर में लिखा गया है कि सवाल सत्ता से करोगे तो गुनाहगार ठहरा दिए जाओगे । गरीबों के हक में खड़े हो जाओगे तो दुश्मन बना दिए जाओगे । यही नहीं भरत तिवारी के चित्र के नीचे लिखा गया है कि ब्राह्मण के बच्चे ने सरकार को ललकारा है , इसीलिए घेरकर धोखे से शेर को मारा है।
पोस्टर लगने के बाद पूरे क्षेत्र में खूब चर्चा हो रही है। सबसे बड़ी समस्या भाजपा के ब्राह्मण नेताओं को हो रही है। वो न तो भरत तिवारी हत्याकांड को सही ठहरा पा रहे है और न ही निंदा कर पा रहे है । सपा ने उनकी इसी विवशता का फायदा उठाते हुए पोस्टर लगाया है ।



