धन गुरुनानक देव लंगर सेवा ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ सफल आयोजन

सुलतानपुर। मानव सेवा के पावन उद्देश्य को साकार करते हुए धन गुरुनानक देव लंगर सेवा ट्रस्ट द्वारा रविवार को एक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शहर के लक्ष्मणपुर मोहल्ले में बजाज बाइक शोरूम के पीछे आयोजित इस शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय पत्रकार संघ – मानव अधिकार फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी.पी. गुप्ता एडवोकेट, पूर्व न्यायाधीश आर.पी. शुक्ला, डॉ. शैलेन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. संतोष, सरिता यादव, रिशा वर्मा एवं जितेन्द्र श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति में फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय से आई विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम में डॉ. शुभम पांडे एवं डॉ. शिवानी द्विवेदी द्वारा दंत, नेत्र एवं सामान्य रोगों से संबंधित 203 मरीजों की गहन जांच की गई। साथ ही मरीजों को निःशुल्क दवाइयाँ प्रदान कर उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में हरप्रीत सिंह, नवनीत यादव, गुरुप्रीत सिंह, अनमोल सिंह, रौनक सिंह, महेश दत्त, चरणजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह एवं शिवनायक सहित अनेक कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button