साइलेंसर से फायरिंग जैसी आवाज बाली बुलेट सीज
बस स्टैंड चौराहे पर चेकिंग के दौरान प्रभारी ने की कार्रवाई

जसवंतनगर,इटावा l राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बस स्टैंड चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने तेज और फायरिंग जैसी आवाज करने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को सीज कर दिया। कार्रवाई से वाहन चालकों में खलबली मच गई।
कस्बा प्रभारी हेमंत कुमार पुलिस टीम के साथ चौराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक बुलेट मोटरसाइकिल के साइलेंसर से फायरिंग जैसी तेज आवाज सुनाई दी। पुलिस ने बाइक को रोककर जांच की। आवाज को लेकर पुलिस ने मोटरसाइकिल को सीज कर दिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही।



