जॉब की तैयारियों में ग्रामीण छात्रों को मिलेगा लाभ: एसडीएम

ग्रामीण माता-पिता और अभिभावक शिक्षा का महत्व को समझें: बीडीओ

भरथना,इटावा। भरथना विकास खण्ड क्षेत्र की ग्राम पंचायत पालीखुर्द में मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार गौतम के मिशन अध्ययन के तहत ग्रामीण क्षेत्र के छात्र छात्राओं को सरकारी व अर्द्धसरकारी नौकरियों में भर्ती की विशेष तैयारियों के लिए संचालित की गई,लाइब्रेरी का सोमवार को भरथना की उपजिलाधिकारी काव्या सी फीता काटकर शुभारंभ किया है।

लाइब्रेरी के शुभारंभ से पूर्व बीडीओ विजय शंकर प्रसाद,एडीओ बाबूसिंह, ग्राम प्रधान संगीता देवी,पूर्व प्रधान फौजी श्यामबाबू यादव,पंचायत सहायक यस कुमार यादव आदि ने पुष्प गुच्छ प्रतीक चिन्ह भेंटकर स्वागत सम्मान किया।

इस मौके पर एसडीएम काव्या सी ने लाइब्रेरी में मौजूद ग्रामीण छात्र- छात्राओं से संवाद कर छात्रों को शिक्षण सामग्री वितरण करते हुए कहा कि सरकारी और अर्द्ध सरकारी जॉब की तैयारियों में ग्रामीण छात्र-छात्राओं को लाभ मिल सकेगा। उक्त लाइब्रेरी में क्षेत्र के सभी छात्र-छात्राएं नियमित पहुंचकर निशुल्क तैयारी कर सकेंगे।

वहीं खण्ड विकास अधिकारी विजय शंकर प्रसाद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के सभी छात्रों के माता-पिता और अभिभावक शिक्षा का महत्व को समझें और अपने होनहार छात्र-छात्राओं नौकरी की विशेष तैयारी के लिए लाइब्रेरी भेजें।

बीडीओ श्री प्रसाद ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी के विशेष प्रयास से जनपद भर में अब तक एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में लाइब्रेरी का संचालन किया जा चुका है,जबकि भरथना विकास खण्ड क्षेत्र में अब तक 15 लाइब्रेरी संचालित हो चुकी हैं।

बीडीओ श्री प्रसाद ने बताया कि आगामी समय में बहुत जल्द 7 डिजिटल लाइब्रेरी प्रस्तावित हैं,स्वीकृत प्रदान होते ही 7 डिजिटल लाइब्रेरी निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। लाइब्रेरी के उद्घाटन के अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र के कई दर्जन माता-पिता और अभिभावक मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button