सड़क हादसा: नींद में घटित हुई दुर्घटना

जसवंतनगर,इटावा। हाईवे पर सुबह बड़ा हादसा होने से अफरा-तफरी मच गई। इटावा से आगरा की दिशा में स्थित टोरेंट गैस पंप, ग्राम जौनई के सामने भुवनेश्वर से पानीपत जा रही डीसीएम में पीछे से तेज रफ्तार टाटा टिगौर कार ने जोरदार टक्कर मार दी। बताया गया कि टिगौर कार का चालक नींद की झपकी के कारण वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और हादसा हो गया।

टक्कर इतनी भयंकर थी कि टिगौर में सवार कई लोग चोटिल हो गए। घायल सवारियों में चालक दिलीप निगम पुत्र रामशंकर निवासी मोहल्ला गढ़ी अमर कॉलोनी दिल्ली, शालिनी पुत्री रामशंकर, सोनम पत्नी दिलीप, विनय पुत्र सुरेश तथा शालू पत्नी विनय शामिल हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही राहगीरों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर थानाध्यक्ष कमल भाटी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे। कांस्टेबल अवनीश कुमार, तरुण कुमार ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं डीसीएम चालक शशिकांत पुत्र स्वर्गीय रामशंकर निवासी असफाबाद, थाना रसूलपुर जिला फिरोजाबाद सुरक्षित बताया जा रहा है।

मौके पर पुलिस के सहयोग से इंसीडेंट मैनेजर सुनीत चौहान ने हाइड्रा मशीन की सहायता से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। पुलिस टीम की तत्परता से हाइवे को जल्दी क्लियर करा कर यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से बहाल कराई गई।

Related Articles

Back to top button