छात्रवृत्ति-सहप्रवेश परीक्षा भरथना में आज
भरथना के संस्कृती इंटरनेशनल स्कूल परीक्षा की तैयारियां पूर्ण

भरथना,इटावा। भरथना की वहुप्रशिन्द शिक्षण संस्थान संस्कृती इंटरनेशनल द्वारा 29 मार्च 2026 दिन रविवार को छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति व सह प्रवेश परीक्षा का आयोजन आज दिन रविवार 29 मार्च 2026 को सम्पन्न होने जा रहा है।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए संस्था की प्रधानाचार्य प्रियंका सिंह ने बताया कि उक्त परीक्षा कक्षा 1 से 11 तक के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें सभी शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग के सकते हैं और प्रवेश के समय अंकों के आधार पर प्राप्त की गई छूट का लाभ ले सकते हैं।
संस्था प्रबंधन के अनुसार, परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से 11 बजे तक निर्धारित किया गया है। उक्त परीक्षा के माध्यम से योग्य छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी साथ ही छात्रों को संस्थान की शिक्षण संस्कृती इंटरनेशनल स्कूल में प्रवेश का अवसर भी मिल सकेगा।
प्रधानाचार्य श्रीमती सिंह ने बताया कि उक्त परीक्षा तीन स्तरों में आयोजित की जाएगी,जिसमें प्राथमिक स्तर में (कक्षा 1 से 5 तक), माध्यमिक स्तर में (कक्षा 6 से 8 तक) एवं वरिष्ठ स्तर में (कक्षा 9 से 11 तक) शामिल हो सकेंगे। संस्था प्रबंधन ने सभी छात्र- छात्राओं एवं उनके माता-पिता व अभिभावकों से परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने की अपील की है।



