सपा प्रमुख से मिल पार्टी के सक्रिय सदस्य बने आंनदराज पांडेय, ऊँचाहार में पार्टी को मजबूत करने का आश्वासन

ऊँचाहार, रायबरेली। जैसे जैसे विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा वैसे वैसे ऊँचाहार विधानसभा में भी चुनावी सरगर्मी तेज होती जा रही है। सपा के लखनऊ इस्थित कार्यालय पर सपा के शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो0 बी पांडेय के साथ मूल रूप से पूरे लालचंद्र, लाटतारा, गढी मानिकपुर, कुण्डा, प्रतापगढ़ के रहने वाले सपा नेता आनन्दराज पांडेय ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिलकर पार्टी की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की है।
वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव आनंद राज पांडे को सक्रिय सदस्य बनाते हुए कहा कि ऊंचाहार विधानसभा में जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा का जोर-जोर से प्रचार प्रसार करिए, और सभी पीड़ित दुखी अपमानित शोषित वंचितों की लड़ाई लड़कर उनको न्याय दिलाएं। इस बाबत सपा नेता आनंद राजपांडेय ने बताया कि अखिलेश यादव इस देश और प्रदेश के बड़े और बहुत ही शालीन सभ्य व शानदार नेता हैं। उनके निर्देश पर विधानसभा में होर्डिंग्स बैनर लगवाने का कार्य चल रहा है।
प्रतिदिन जनसम्पर्क व चौपालों के माध्यम से जनता के बीच जाकर अखिलेश यादव की बातों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। आए दिन लोगों से मिलने के बाद पता चल रहा है कि ऊंचाहार की जनता समाजवादी पार्टी को भारी बहुमत से जिताने का पूरा मन बना चुकी है। और इस बार अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने जा रही है।



