अजय बाथम बने जिलाध्यक्ष: बधाई का लगा तांता

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारणी ने जिलाध्यक्ष किया घोषित

इटावा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश (पंजीकरण संख्या 1153/86) की इटावा इकाई के लिए नए जिलाध्यक्ष का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया है। रविवार, 7 सितंबर को चौगुर्जी स्थित काम्प्लेक्स में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में वरिष्ठ पत्रकार अजय कुमार को इटावा का नव नियुक्त जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

यह घोषणा एसोसिएशन के प्रदेश सचिव और झांसी व कानपुर मंडल प्रभारी डॉ. बी.बी. गौर ने मुख्य अतिथि के रूप में की। इस बैठक की अध्यक्षता श्री गणेश ज्ञानार्थी ने की। जनपद के विभिन्न हिस्सों से आए करीब दो दर्जन पत्रकारों ने मिलकर अजय कुमार के नाम पर अपनी सहमति दी। डॉ. गौर ने लोकतंत्र में पत्रकारों की भूमिका को रीढ़ की हड्डी बताते हुए नई कार्यकारिणी के गठन पर जोर दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि अजय कुमार के नेतृत्व में संगठन नई ऊंचाइयों को छूएगा।

नए जिलाध्यक्ष अजय कुमार ने सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकार समुदाय के हितों की रक्षा के लिए काम करने की प्रतिबद्धता जताई।

इस मौके पर, वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी ने अजय कुमार को शुभकामनाएं दीं। बैठक में झांसी के जिलाध्यक्ष मुकेश राजपूत, महेंद्र सिंह सोलंकी और कल्याण सिंह चौहान सहित कई गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे। इटावा के पत्रकारों में विजयेंद्र तिमोरी, सौरभ सिंह,आनंद पांडे, सुनील यादव,प्रमोद दीक्षित, वंदना यादव,आस मोहम्मद, वीपी राजन,विनीत तिवारी, आशीष शर्मा,अमित शर्मा और कार्तिक शर्मा सहित अन्य पत्रकार भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button