IPL 2026 शुरू होने से पहले ही CSK को लगा 440 वोल्ट का झटका, धोनी हुए बाहर!

chennai super kings 2026: CSK के लिए एक बड़ी खबर है। स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज और पूर्व कप्तान एमएस धोनी पिंडली में खिंचाव के कारण रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं, जिसके चलते वे आगामी आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 के पहले दो सप्ताह नहीं खेल पाएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स ने सोशल मीडिया के जरिए अपने प्रशंसकों के साथ यह खबर साझा की।
बता दें कि सुपर किंग्स आईपीएल सीजन की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से कर रही है। दोनों टीमें 30 मार्च को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। एमएस धोनी की गैरमौजूदगी में सीएसके का प्रदर्शन देखना दिलचस्प होगा।
पिछले कुछ वर्षों में, धोनी खासकर इंडियन प्रीमियर लीग में ही खेल रहे हैं, अक्सर घुटने की चोटों के बावजूद खेलते रहे हैं, लेकिन जब भी टीम को उनकी जरूरत पड़ी है, वह हमेशा मौजूद रहे हैं, यहां तक कि 2023 में फाइनल में गुजरात टाइटन्स को हराकर टीम को खिताब दिलाने में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।
एमएस धोनी सीएसके के लिए कौन-कौन से मैच मिस कर सकते हैं?
चेन्नई सुपर किंग्स की पोस्ट में कहा गया है कि धोनी आईपीएल 2026 के पहले दो सप्ताह के मैच नहीं खेल पाएंगे। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहले मैच में उनकी अनुपस्थिति लगभग तय है, ऐसे में chennai super kings के फैंस सोच रहे होंगे कि धोनी और कौन-कौन से मैच नहीं खेल पाएंगे?
IPL में सबसे ज़्यादा सिक्स लगाने वाले बल्लेबाज, जानें इस लिस्ट में नंबर 1 पर कौन
गौरतलब है कि टूर्नामेंट के पहले दो हफ्तों में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना पंजाब किंग्स (घरेलू मैदान), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (अवे मैदान), दिल्ली कैपिटल्स (घरेलू मैदान) और पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि धोनी अपनी वापसी की योजना कैसे बनाते हैं और कब टीम में अपनी जगह बना पाते हैं।



