मासूम ने मुंह में रख ली जहरीली छिपकली: मां के उड़े होश

खेल खेल में मासूम ने पकड़ी छिपकली

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगरिया सरावा में शुक्रवार सुबह एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। घर में खेल रहे 8 माह के मासूम ने खेलते-खेलते छिपकली उठाकर मुंह में रख ली। यह दृश्य देखते ही मां के होश उड़ गए और घर में अफरा-तफरी मच गई।

गांव नगरिया सरावा निवासी पूजा का 8 माह का बेटा सत्यम शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे घर में खेल रहा था। इसी दौरान पास में पड़ी छिपकली को उसने उठाकर मुंह में रख लिया। बेटे के मुंह में छिपकली देखते ही मां पूजा घबरा गईं और तुरंत बच्चे के मुंह से छिपकली निकाल दी।

घटना के बाद घबराई मां रोते-रोते बच्चे को लेकर भरथना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची,जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ.रवि राजपूत ने मासूम की जांच कर उपचार किया। चिकित्सक ने बताया कि बच्चे की हालत पूरी तरह सामान्य है और प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।

बताया गया है कि बच्चे के पिता मिथुन बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। घटना के बाद परिवार के लोग काफी देर तक सहमे रहे,वहीं गांव में भी यह मामला चर्चा का विषय बना रहा।

Related Articles

Back to top button