Ashtami Navami Vrat 2026: व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, जानें यहां

Ashtami Navami Vrat 2026: नवरात्रि के दौरान अष्टमी और नवमी का समय श्रद्धा के साथ-साथ अनुशासन का भी माना जाता है। इन दोनों दिनों में बड़ी संख्या में लोग व्रत रखते हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि व्रत के दौरान क्या खाया जाए ताकि सेहत भी बनी रहे और पूजा के नियम भी पूरे हों।
कौन और कैसे रखते हैं व्रत?
चैत्र शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवरात्रि शुरू होते ही कई लोग पूरे नौ दिन उपवास करते हैं। वहीं कुछ लोग केवल पहले दिन और फिर अष्टमी या नवमी को व्रत रखते हैं। अलग-अलग परंपराओं के चलते खानपान में भी थोड़ा अंतर देखने को मिलता है।
दिनभर क्या खाएं?
अगर आपने किसी एक दिन का व्रत रखा है तो सुबह से नमक से परहेज करना बेहतर माना जाता है। दिन के समय फल, दूध या जूस लेना शरीर को ऊर्जा देता है और कमजोरी से बचाता है। इससे व्रत के दौरान थकान कम महसूस होती है।
शाम के भोजन के विकल्प
शाम को एक बार नमक के साथ भोजन किया जा सकता है। इसमें कुट्टू या सिंघाड़े के आटे से बनी पूड़ी अच्छा विकल्प है। इसके साथ साबूदाना खिचड़ी या खीर भी खाई जा सकती है। दूध, दही या लस्सी लेने से शरीर को ठंडक मिलती है और पोषण भी मिलता है। आलू की बनी हल्की डिश भी खाई जा सकती है लेकिन इसमें साधारण नमक की जगह सेंधा नमक ही इस्तेमाल करना चाहिए।
बिना नमक के क्या खाएं?
जो लोग नमक नहीं लेना चाहते उनके लिए शकरकंद, दूध, साबूदाना खीर और सामा के चावल की खीर जैसे विकल्प उपयुक्त हैं। ये हल्के होते हैं और पचने में आसान होते हैं।
War Predictions 2026: ज्योतिषियों ने युद्ध खत्म होने की तारीख बताई
व्रत खोलने का सही तरीका
अष्टमी या नवमी के बाद कन्या पूजन किया जाता है। इसके बाद ही प्रसाद ग्रहण कर व्रत समाप्त किया जाता है। यह परंपरा धार्मिक आस्था से जुड़ी हुई है।



