घर में जबरन घुसकर कब्जा करने का किया प्रयास: पुलिस मौन
न्यायालय में विचाराधीन विवाद फिर भी पुलिस ने दबंगों का किया सपोट

ऊसराहार,इटावा। ऊसराहार थाना क्षेत्र के ग्राम देसराज ताखा निवासी समर सिंह पुत्र स्व.वारेलाल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा को सौंपे एक प्रार्थना पत्र में ऊसराहार पुलिस पर दबंग अवैध कब्जेदार से सांठ गांठ के आरोप लगाए है।
पीड़ित समर सिंह ने बताया वह अपने पिता वारेलाल के कुल चार बेटे जिसमें क्रमशः तिलक सिंह,समर सिंह, निर्मल सिंह व शिव नाथ सिंह हैं।
पिता वारेलाल ने अपने सामने 28 वर्ष पूर्व 1998 में चारों बेटों को पैतृक आवास भूमि का आपसी बटवारा किया था,जिसके बाद उनके पिता वारेलाल का 1 वर्ष पूर्व 1 मार्च को निधन हो गया। इस बीच सभी भाइयों ने अपने अपने निजी संसाधनों से अपने घर बना लिए। लेकिन पिछले वर्ष पिता के निधन के उपरान्त उसके तीन अन्य भाई पीड़ित के पैतृक मकान पर कब्जा करने की योजना बनाने लगे, जिसको लेकर मा०न्यायालय में वाद-विवाद विचाराधीन है।
बाबजूद इसके बीते दिनों उपरोक्त नामजदों ने दबंगई के बल पर उसके निजी घर पर जबरन ताला तोड़ कर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है,घटना की गम्भीरता को देखते हुए जब उन्होंने पुलिस को घटना से अवगत कराया जिसपर पुलिस की मौजूदगी में दबंगों ने उसके घर पर तोड़ फोड़ कर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया है।
पीड़ित समर सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दबंगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।



