रक्षा मंत्रालय की कंपनी में इंजीनियर अभिनव आनंद का हुआ चयन
देश की रक्षा के लिए तैयार करेंगे हथियार

सुल्तानपुर। देश के लिए हथियार बनाने की अग्रणी कंपनियों में शुमार भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में इंजीनियर के पद पर सुल्तानपुर के एक युवा की नियुक्ति हुई है परिणाम आने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है लोग मिठाई खिलाकर परिवार को बधाई दे रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार नगर के दरियापुर निवासी कैलाश नाथ गौतम के सुपुत्र अभिनव आनंद का चयन रक्षा मंत्रालय से संबंध भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड बैंगलोर में इंजीनियर के पद पर चयन हुआ। परिणाम आने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है शुभचिंतक कैलाश नाथ गौतम को उनके पुत्र की इस उपलब्धि पर बधाई दे रहे हैं। बताते चलें कैलाश गौतम का परिवार इलाके में संघर्ष की मिसाल माना जाता है।
दलित समाज से आने वाले कैलाश नाथ गौतम के भाई केंद्र व राज्य सरकार में उच्च पदों पर रहे हैं।जहां उनके भाई भरत लाल वाणिज्य कर कमिश्नर के पद से सेवानिवृत हुए वहीं डॉ रामनाथ मुख्य चिकित्सा अधिकारी रहते हुए देश की सेवा की वही वैजनाथ जनपद न्यायालय में सेवाएं दे चुके हैं इन सबके अतिरिक्त इन सबके पुत्र भी कहीं ना कहीं शिक्षा को आधार बनाकर प्रगति के रास्ते पर है और समाज के लिए प्रेरणा का काम कर रहे हैं।इनकी सफलता पर शिक्षक कमलेश दूबे सोहन कुमार राकेश कुमार श्रीवास्तव प्रेमशंकर पूर्व सभासद राजदेव शुक्ल ने खुशी जताते हुए पूरे परिवार को बधाई दी।



