दुबई हवाई अड्डे के पास ड्रोन हमला, जानें कितना हुआ नुकसान

Iran Drone Attack 2026: दुबई एयरपोर्ट पर 16 मार्च को हुए ड्रोन हमले के बाद आग और उड़ानों पर प्रभाव, क्षेत्रीय तनाव, अमेरिका और ईरान की प्रतिक्रिया, और मिडिल ईस्ट में सुरक्षा खतरों का व्यापक विश्लेषण।

Iran Drone Attack 2026: मिडिल ईस्ट की जटिल सुरक्षा स्थिति के बीच 16 मार्च की सुबह दुबई इंटरनेशनल हवाई अड्डे के पास एक बड़ा विस्फोट हुआ। स्थानीय अफसरों के अनुसार, इस घटना में एयरपोर्ट के समीप स्थित फ्यूल टैंक को निशाना बनाया गया था। धमाके के तुरंत बाद भयंकर आग फैल गई, जिसे काबू करने के लिए दुबई सिविल डिफेंस की टीमों ने तत्काल कार्रवाई की। सौभाग्य से इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। लेकिन लाखों डॉलर का नुकसान जरूर हुआ है।

इस हमले के कारण हवाई अड्डे पर सभी उड़ानों को अस्थाई रूप से रोकना पड़ा। ये एयरपोर्ट दुनिया के सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय हब में से एक है, और शहर के केंद्र में स्थित होने के कारण इस तरह की घटनाओं का असर सीधे आम नागरिकों और यातायात पर पड़ता है। सोशल मीडिया पर आग की लपटों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी तक स्वतंत्र रूप से नहीं हो पाई है।

कई महीनों से जारी तनाव चरम पर

विशेषज्ञों का मानना है कि यह हमला मिडिल ईस्ट में पिछले कई महीनों से जारी तनाव की चरम पर है। 28 फरवरी से अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर शुरू किए गए हमलों ने क्षेत्र में सुरक्षा हालात को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। इन हमलों में ईरान के कई महत्वपूर्ण सैन्य और प्रशासनिक केंद्र क्षतिग्रस्त हुए और ईरान के सुप्रीम लीडर आयातुल्ला अली खामिनाई की मौत हो गई।

सिर्फ़ 14 दिन की लड़ाई में अमेरिका को दया की भीख मांगने पर कर दिया मजबूर

खाड़ी के देशों में अब तक 2000 से अधिक मिसाइल और ड्रोन हमले दर्ज किए गए हैं। इनमें अमेरिकी दूतावास, तेल सुविधाएं, एयरपोर्ट, बंदरगाह और निवास क्षेत्रों को निशाना बनाया गया। दुबई हवाई अड्डा भी इससे पहले कई बार ड्रोन हमलों का शिकार हो चुका है। 7 मार्च और 1 मार्च को हुए हमलों में एयरपोर्ट और शहर के प्रमुख होटल भी प्रभावित हुए थे।

दुबई में अलर्ट जारी

हालिया धमाके के बाद दुबई पुलिस ने एयरपोर्ट रोड और टनल को अस्थायी रूप से बंद कर दिया। नागरिकों से वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने का अनुरोध किया गया ताकि बचाव और आपातकालीन सेवाएं सुचारू रूप से चल सकें। दुबई मीडिया ऑफिस ने बाद में बताया कि फ्यूल टैंक में लगी आग को पूरी तरह से नियंत्रित कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button