अल्लू अर्जुन बनेंगे शक्तिमान, जानें रणवीर सिंह से क्यों छूट गई फिल्म

shaktimaan movie update: चार साल से अटकी शक्तिमान फिल्म को लेकर नई रिपोर्ट सामने आई है। खबर है कि रणवीर सिंह की जगह अब अल्लू अर्जुन सुपरहीरो की भूमिका निभा सकते हैं।

shaktimaan movie update: भारतीय सुपर हीरो शक्तिमान को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार दर्शक कई सालों से कर रहे हैं। मगर यह फिल्म लगातार अड़चनों में फंसी हुई है। फरवरी 2026 में इस प्रोजेक्ट की घोषणा को चार साल पूरे हो चुके हैं। इतने लंबे समय के बाद भी फिल्म आधिकारिक रूप से शुरू नहीं हो पाई। अब एक नई खबर ने इस प्रोजेक्ट को फिर से चर्चा में ला दिया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस फिल्म में अब अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका निभा सकते हैं।

चार साल पहले हुआ था फिल्म का ऐलान

Sony Pictures ने जब इस फिल्म की घोषणा की थी तब इसे लेकर काफी उत्साह था। शुरुआत में बताया गया था कि सुपरहीरो शक्तिमान की भूमिका रणवीर सिंह निभाएंगे। वहीं निर्देशन की जिम्मेदारी मिन्नल मुरली फेम निर्देशक बेसिल जोसेफ को दी गई थी।

इतने बड़े कलाकारों के जुड़ने के बावजूद फिल्म आगे नहीं बढ़ सकी। खबरों के मुताबिक इस प्रोजेक्ट के रुकने की बड़ी वजह शक्तिमान के मूल किरदार से जुड़े अभिनेता मुकेश खन्ना की असहमति रही। कहा गया कि उन्हें रणवीर सिंह की ऑफ-स्क्रीन इमेज इस किरदार के लिए उपयुक्त नहीं लगी।

अनुराग कश्यप ने बताई थी अंदर की कहानी

इस फिल्म को लेकर एक अहम जानकारी फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने साझा की थी। मलयाली मनोरमा अवॉर्ड्स के दौरान उनकी मुलाकात निर्देशक बेसिल जोसेफ से हुई थी।

अनुराग के मुताबिक बेसिल ने उन्हें बताया कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट पर करीब दो साल काम किया। मगर बॉलीवुड के भीतर के मतभेद और ईगो की वजह से काम आगे नहीं बढ़ पाया। लगातार रुकावटों से परेशान होकर उन्होंने खुद को इस फिल्म से अलग करने का फैसला कर लिया था।

उस समय लोगों को लगा कि शायद अब शक्तिमान फिल्म बनने की उम्मीद खत्म हो गई है।

अल्लू अर्जुन के नाम से फिर चर्चा तेज

अब तेलुगु 360 की एक रिपोर्ट ने इस प्रोजेक्ट को दोबारा सुर्खियों में ला दिया है। रिपोर्ट के अनुसार अल्लू अर्जुन और निर्देशक बेसिल जोसेफ पिछले कुछ समय से शक्तिमान फिल्म को लेकर बातचीत कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो यह एक बड़े बजट की सुपरहीरो फिल्म बन सकती है। अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। फिर भी माना जा रहा है कि प्रोजेक्ट धीरे-धीरे डेवलपमेंट हेल से बाहर आता दिख रहा है।

गीता आर्ट्स कर सकती है फिल्म का निर्माण

रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद अपनी प्रोडक्शन कंपनी गीता आर्ट्स के तहत इस फिल्म को प्रोड्यूस कर सकते हैं।

Dhurandhar Two को फायदा पहुंचाएगा सरकार का ये आदेश?

सूत्रों का दावा है कि बेसिल जोसेफ ने फिल्म की शुरुआती तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। वहीं अल्लू अर्जुन फिलहाल अपने दूसरे प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। कहा जा रहा है कि वह एटली की फिल्म Aa22 A6 और लोकेश कनगराज की फिल्म Aa23 के बाद साल 2027 में इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button