Dhurandhar Two को फायदा पहुंचाएगा सरकार का ये आदेश?

Dhurandhar Two: फिल्मी दुनिया में इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चाएं चल रही हैं। कहीं रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग की खबर है तो कहीं किसी मेगा बजट फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अटकलें लग रही हैं। साथ ही कई नए प्रोजेक्ट्स और वेब सीरीज की भी घोषणाएं हुई हैं जिनका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आइए जानते हैं सिनेमा से जुड़ी एक ऐसी खबर के बारे में जिससे रणबीर के फैंस खुश हो जाएंगे।

धुरंधर 2 की एडवांस बुकिंग ने बनाया रिकॉर्ड

धुरंधर 2 को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है। इसके पेड प्रीव्यू शो के लिए देशभर में अब तक 4.5 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं।

इन टिकटों से करीब 24 करोड़ 50 लाख रुपये की कमाई हो चुकी है। फिल्म प्रीमियर शो से सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनने के काफी करीब पहुंच गई है। अभी तक यह रिकॉर्ड पवन कल्याण की फिल्म ओजी के नाम है जिसने अपने प्रीमियर से 25 करोड़ कमाए थे।

अगर अमेरिका और कनाडा के आंकड़े भी जोड़े जाएं तो धुरंधर 2 की कुल कमाई 60 करोड़ रुपये से अधिक हो चुकी है। दिलचस्प बात यह है कि भारत में अभी नियमित शो की बुकिंग भी शुरू नहीं हुई है और रिलीज में छह दिन बाकी हैं।

ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है कि यह आंकड़ा जल्दी ही 100 करोड़ के पार जा सकता है।

सरकारी आदेश से धुरंधर टू को फायदा

फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी खबर 12 मार्च को आई। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने टेलीग्राम को लगभग 3000 चैनल बंद करने का निर्देश दिया। इन चैनलों पर फिल्मों और वेब सीरीज के पाइरेटेड वर्जन अपलोड किए जाते थे।

ये है वो वजह जिसके चलते भूत बंगला का ट्रेलर देख याद आई भूल भुलैया

मंत्रालय के अनुसार उन्हें कई प्रोड्यूसर्स और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स से शिकायतें मिली थीं। जांच में ऐसे 3142 चैनल पहचाने गए जो कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। इन चैनलों को बंद करने के लिए प्लेटफॉर्म को तीन घंटे का समय दिया गया।

इस फैसले को फिल्म इंडस्ट्री के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है। खासकर धुरंधर टू के लिए।

Related Articles

Back to top button