अबोध बच्चे की मां फांसी के फंदे पर झूली
चचेरी बहन की शादी में जाने को लेकर पति-पत्नी में हुआ था विवाद

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गोपियागंज में बीती शुक्रवार की रात्रि करीब सात बजे इंद्रेश कुमार के परिजनों में उस समय कोहराम मच गया जब पति इंद्रेश की गौर मौजूदगी में उसकी 25 वर्षीय पत्नी एकता अपने दुधमुंहे 7 माह के अबोध बेटे निष्कर्ष को बिलखता छोड़ घर का कमरा अन्दर से बन्द कर फांसी के फंदे पर झूल गई।
घटना की जानकारी तब हो सकी जब आस पास के बच्चों ने 7 माह के अबोध बेटे निष्कर्ष को रोता बिलखता देख कमरे में झांक कर देखा,जिनकी सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया,घटना के दौरान मृतका एकता का पति इंद्रेश भरथना बाजार में घरेलू सामान खरीदने निकला हुआ था।
सूचना मिलते ही इंद्रेश घर पहुंचा घर के बाहर भीड़ जमा देख उसके होश उड़ गए जिसपर ग्रामीणों के सहयोग से उसने जंगला तोड़कर अन्दर से बन्द दरवाजा खोल पत्नी एकता को फसी के फंदे से उतार इलाज को चिकित्सालय लेकर भगा,लेकिन चिकित्सकों ने एकता को मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर शनिवार की सुबह पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर एकता की मौत की खबर सुन घटना स्थल पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने बेटी के पति इंद्रेश समेत परिजनों पर गम्भीर आरोप लगाने शुरू कर दिए जिसपर पुलिस ने मृतका के पति इंद्रेश को अपनी हिरासत में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी।
ग्रामीण सूत्रों ने बताया एकता की शादी मात्र डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी उसके पास मात्र 7 माह का एक दुधमुंहा अबोध बेटा था था,घटना से पहले एकता अपने ताऊ की बेटी की शादी में भाग लेना चाह रही थी जिसको लेकर पति इंद्रेश और पत्नी एकता के बीच कुछ विवाद हुआ था। घटना से पूर्व पति इंद्रेश भरथना बाजार से सब्जी खरीदने गया हुआ था।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है,साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारण पता चलने पर विधिवत कार्रवाई अमल में लाएगी।



