7 साल का प्यार, 7 सेकंड में खत्म; शादी के बाद भी नहीं भूला प्रेमिका को, ले ली जान

22 साल की कृतिका चौबे इस समय भोपाल के एक अस्पताल में मौत से जूझ रही हैं। प्रेमिका कृतिका ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि जिस शख्स से उसने 7 साल पहले प्यार किया था, वही एक दिन उसे गोली मार देगा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पास उसके प्रेमी मनीष साहू ने पहले अपनी माशूका कृतिका को गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं युवती की हालत फिलहाल गंभीर है।

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि गोलीबारी की यह घटना 9 नवंबर को हुई, ठीक उसी दिन जब ललितपुर के रहने वाले मनीष और कृतिका के बीच 7 साल पहले प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। अब 7 साल बाद उनके प्रेम संबंध का अंत गोलीबारी से हुआ है। मनीष की शादी उसके परिवार ने कर दी थी। मगर वह कृतिका को भुला नहीं पाया था। इसलिए शादी के महज 2 महीने बाद ही वह अपनी पत्नी को छोड़कर घर से चला गया।

परिवार ने मनीष से भी नाता तोड़ लिया। मनीष की शादी के बाद कृतिका ने उससे दूरी बना ली। मगर मनीष को यह पसंद नहीं आया। कृतिका ने इसी साल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में दाखिला लिया था। वह अपने पहले साल में थी। मनीष कृतिका से बात करने की कोशिश कर रहा था। मगर वह सुनने को तैयार नहीं थी। आखिरकार, 9 तारीख को उसने कृतिका को मिलने बुलाया और उसे गोली मार दी।

पहले खाना खिलाया, फिर गोली मार दी

लड़की से मिलने के बाद मनीष ने उसे खाना खिलाया और फिर दोनों बातें करने लगे। बातें करते-करते दोनों यूनिवर्सिटी के पास पहुँच गए, जब प्रेमिका कृतिका अपने हॉस्टल जा रही थी। तभी दोनों के बीच बहस हो गई। मनीष ने उसे रोकने की कोशिश की, मगर कृतिका कुछ समझ पाती, उससे पहले ही उसने बंदूक निकालकर उसे गोली मार दी। इसके बाद कृतिका ने खुद को भी गोली मार ली।

Money Heist देखकर 150 करोड़ की ठगी; ऐसे जाल में फंसे थे लोग, हुआ पर्दाफाश

जानें कैसे हुई थी दोनों की मुलाकात

मनीष साहू और प्रेमिका कृतिका तालाबपुरा इलाके में रहने वाले थे। दोनों की पहली मुलाकात 2018 में हुई थी। इसी मुलाकात से उनकी दोस्ती हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों एक-दूसरे के प्यार में इस कदर डूब गए कि उन्होंने एक-दूसरे के साथ जीने-मरने का वादा किया। पारिवारिक हालात के चलते मनीष काम में व्यस्त हो गया। वो एक सरकारी महकमे में ड्राइवर की नौकरी करता था। कुछ महीने पहले ही परिवार ने मनीष की शादी कर दी। हालाँकि, मनीष को यह शादी मंज़ूर नहीं थी। शादी के दो महीने बाद ही मनीष ने रिश्ता खत्म कर दिया। उसके बाद पिछले छह महीनों तक वह कहाँ था, इसका किसी को पता नहीं चला। मनीष की मौत से परिवार सदमे में है।

Related Articles

Back to top button